पाटन। कवर्धा के लोहारिडीह में हुए घटना को लेकर कांग्रेस ने आज छग बंद का आहवान किया है। पाटन में भी कांग्रेसी आज सुबह से पाटन बंद कराने निकले है। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 8 भी स्वामी आत्मानंद चौक में एकत्र हुए। जिसके बाद रैली के रूप नगर के बाजार क्षेत्र में घूम घूम कर व्यापारियों से बंद को समर्थन मांगा। जानकारी के मुताबिक नगर में बंद को समर्थन मिल रहा है। इस असवर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, महेंद्र वर्मा, अश्वनी साहू, बलदाऊ भाले, सागर सोनी, सरजू साहू, लीलेश वर्मा, आदित्य , गौतम कौशिक, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।







