कांग्रेस ने पाली में निकाली भारत जोड़ो यात्रा


पाली । कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है और अनेकता में एकता के नारे को बुलंद करते हुए कांग्रेस पार्टी ने आज पाली में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस यात्रा के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद ज्योत्सना महंत और पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा के नेतृत्व में विधायक कार्यालय से लेकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए विश्रामगृह तक पहुंचे। सांसद श्रीमती महंत ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि जिस ऊर्जा के साथ आपके नेतृत्व में यह यात्रा सफल हुई है इस ऊर्जा को बरकरार रख सरकार और पार्टी की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाते हुए उनकी समस्या का समाधान करने कृत संकल्पित होकर कार्य करें। इस यात्रा में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग सदस्य प्रशांत मिश्रा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल सदस्य नवीन सिंह ठाकुर ,गुरचरण सिंह राजपाल ,रामनारायण कश्यप, मनोज चौहान, शैलेश सिंह ठाकुर,दीपक सोनकर, उमेश चंद्रा,अनिल गुप्ता, सुरेश गुप्ता ,सत्य नारायण श्रीवास, गणराज सिंह ,नवीन कुमार सिंह, सोना ताम्रकार, पिंटू अग्रवाल, दिलेश्वर आदिले, गजेंद्र सिंह ,रवि कश्यप ,राम नारायण रजक, सावित्री श्रीवास, दीपाली राय, जसवंत लकरा,रघु दुबे,पत्रिका, सुमन, कपिल दास, सत्यनारायण पैकरा ,सुनील वर्मा, दिनेश दास, अगर दास ,माखन सिंह आदि अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ग्रामीण जन बड़ी संख्या में शामिल हुए।रूद्र महायज्ञ पहुंचे सांसद विधायक

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल क्षेत्रीय सांसद महंत और विधायक केरकेट्टा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सहित पाली में चल रहे रुद्र महायज्ञ स्थल पहुंचे। जहां इन्होंने पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। महायज्ञ में पधारे ऋषि संतों का आशीर्वाद लेते हुए प्रदेश तथा क्षेत्र की जनता की शांति और खुशहाली की कामना की।