दीपावली मिलन समारोह में दिखी कांग्रेस की एकजुटता, भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना धान खरीदी, विकास और सरकार की कथित दोहरी नीति को लेकर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री


निकुम। दीपावली मिलन समारोह के बहाने कांग्रेस ने अपनी एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-5 सदस्य गुलशन चंद्राकर के तत्वावधान में आयोजित समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिनका गर्म जोशी से स्वागत हुआ, आयोजन में सभी ने स्वागत किया, इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की विष्णु देव के डबल इंजन भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए धान खरीदी, किसानों की समस्याओं, विकास कार्यों और सरकार की कथित दोहरी नीति को लेकर सवाल उठाए।
भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आने से पहले किसानों और आम जनता से बड़े-बड़े वादे कर रही थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार की नीतियों में कथित तौर पर बदलाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और समय पर भुगतान मिलना चाहिए। किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके साथ किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने प्रदेश में विकास कार्यों की गति को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। बघेल ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए कई विकास कार्यों की गति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी विकास को राजनीतिक भेदभाव से ऊपर रखते हुए प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कई मतदाताओं के नाम काट दिया/इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर ने कहा कि जनता सब देख रही है, समय आने पर जवाब जनता खुद देगी, विकास कार्यों की झूठे दावा भाजपा की आदत है, महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है/इस आयोजन में
कांग्रेस नेताओं ने दिखाई एकजुटता
दीपावली मिलन समारोह में विधायक कुंवर सिंह निषाद, विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, छाया सांसद बिरेश ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीवन बांदे, संजीव चौधरी और कचरू राम साहू, जिला सरपंच संघ अध्यक्ष क्रांति भूषण साहू, जिला पंचायत सदस्य मीना उमा शंकर साहू, पूर्व महापौर राजनांदगांव हेमा देशमुख सहित कांग्रेस के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह में नेताओं ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं, किसानों के मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी चर्चा का माहौल रहा।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से संगठन की एकजुटता नजर आई। लोककला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को पारंपरिक रंग दिया। आयोजकों की ओर से अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। समारोह का उद्देश्य दीपावली के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों के बीच आपसी मेल-जोल बढ़ाना बताया गया।