कांग्रेस 26 फरवरी को पाटन में करेगी केंद्र सरकार का पुतला दहन

पाटन में केंद्र सरकार के विरोध में कल  पुतला दहन
पाटन। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा केंद्र सरकार के विरोध में 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को पुतला दहन एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4:00 बजे स्वामी आत्मानंद चौक (जनपद पंचायत के सामने), पाटन में संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार पाटन विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, भारतीय युवा कांग्रेस, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), महिला कांग्रेस तथा सभी जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
युवा कांग्रेस पाटन विधानसभा अध्यक्ष विपिन चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन अध्यक्ष मोहन साहू एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं से उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।