नगरी/सिहावा,बेलरगांव। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के अंतर्गत बेलर जोन में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जोन प्रभारी भानेन्द्र ठाकुर जी, सह प्रभारी नंदानी साहू जी, पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव जी, दाऊवा लाल देवांगन जी, कैलाशनाथ प्रजापति जी, अख्तर खान जी, प्रमोद कुंजाम जी, शिवनाथ मरकाम जी, बिंदा नेताम जी, राजू सोम जी, महेंद्र पाण्डेय जी, राजेन्द्र ठाकुर जी, मनोज साक्षी जी, अरविंद यादव जी, अयूब खान जी, प्रेमांशु प्रजापति जी, गजेंद्र नेताम जी, लोकेश यादव जी, प्रदीप कोर जी, भूषण लाल जी, सरजू नेताम जी, प्रकाश चंद मरकाम जी, भावसिंह नेताम जी, दिलीप जैन जी, यशकरण पटेल जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
जोन प्रभारी भानेन्द्र ठाकुर ने किया जन चौपाल को संबोधित

जोन प्रभारी भानेन्द्र ठाकुर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर आम जनता की समस्याओं को सुनना, उनकी वास्तविक परिस्थितियों को समझना और जनता की आवाज को जिम्मेदार मंचों तक पहुंचाना है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसानों की समस्याएं, खाद-बीज की उपलब्धता, राशन व्यवस्था, पेंशन एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषय हैं। इन सभी विषयों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि निरंतर गांवों में पहुंचकर जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना ही सच्ची जनसेवा है।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ प्रत्येक गांव में संगठन को मजबूत करें तथा आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएं। जनता के अधिकारों की रक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव संघर्ष करती रहेगी।
पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने भी रखे विचार
पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव जी ने अपने संबोधन में कहा कि जन चौपाल जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कांग्रेसजनों से जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठन की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। सभी ने ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने, आम जनता के अधिकारों की रक्षा करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया।
जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे। उपस्थित कांग्रेसजनों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों को उचित मंच पर उठाने तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनता के साथ सीधा जुड़ाव स्थापित करना, ग्रामीण समस्याओं को समझना और जनहित के मुद्दों पर संगठित होकर कार्य करना रहा। जन चौपाल में कांग्रेसजनों की सक्रिय भागीदारी के साथ आपसी एकजुटता एवं संगठन की मजबूती का संदेश दिया गया।






