सेलूद। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सेलूद में स्कूल के पास बधाई संदेश वाला फ्लेक्स लगाया गया था। बीती रात अज्ञात तत्वों ने इस फ्लेक्स को फाड़ने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि फ्लेक्स के निचले हिस्से को फाड़ दिया गया है, जबकि बाकी हिस्सा अभी लगा हुआ है। सुबह फ्लेक्स की स्थिति देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। कार्यकर्ताओं ने इसे जानबूझकर किया गया कृत्य बताते हुए मामले की जांच की मांग की है।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए बधाई संदेश के फ्लेक्स को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है।

फिलहाल फ्लेक्स फाड़ने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।






