कांग्रेसियों ने बिजली कटौती और बढ़ी हुई बिजली बिल का किया विरोध, पाटन में ए ई कार्यालय में जड़ा ताला, पुलिस और कांग्रेसियों की बीच हुई तना तनी


पाटन। कांग्रेस कमेटी पाटन और जामगांव आर द्वारा आज बिजली बिल बढ़ाएं जाने और बिजली कटौती के विरोध का  विरोध किया। कांग्रेस के दुर्ग जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नाराबाजी करते हुए पाटन स्थित ए ई कार्यालय पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से पहले से ही वहां पर पुलिस बल मौजूद थे। कांग्रेसियों ने कार्यालय में ताला लगाने आगे बढ़े तो पुलिस ने गेट के ही पास रोकने की कोशिश किया। लेकिन कांग्रेसी बिजली कार्यालय के गेट में ताला लगाने में सफल हो गए। इस दौरान करीब 20 मिनट तक कांग्रेसियों और पुलिस वालो में काफी धक्का मुक्की होती रही। कांग्रेस कार्यालय में ताला लगाने काफी मशक्कत कर रहे थे पुलिस द्वारा कांग्रेसियों को रोका जा रहा है। कार्यालय में ताला लगाने के बाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर ही बैठकर नारा लगाते रहता। इसके बाद जे ई को बिजली कटौती और बिजली बिल वृद्धि के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।