पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े हुए बिजली बिलों से आमजन को हो रही परेशानी के विरोध में व्यापक आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने बिजली मीटर लगाए जाने हेतु आवेदन (फॉर्म) भी भरवाए जाएंगे।साथ ही 23 अगस्त 2026 को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार करना एवं कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श करना है। युवा कांग्रेस नेता त्रिभुवन यदु ने बताया कि बैठक 2 अगस्त रविवार को प्रातः 11:00 बजे विश्राम गृह (रेस्ट हाउस), पाटन बैठक में रखा गया है जिसमें प्रमुख रूप से राकेश ठाकुर जी
(अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग ग्रामीण) श्री चैतन्य बघेल जी
(सुपुत्र आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन)श्री आशीष वर्मा जी
(OSD, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) की उपस्थिति रहेगी
बैठक उपरांत जनपद कार्यालय, पाटन के समक्ष स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा तथा पुराने मीटर लगाए जाने हेतु आवेदन (फॉर्म) भरवाए जाएंगे।इस महत्वपूर्ण बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन एवं जामगांव (आर) के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, ग्रामीण अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस एवं समस्त कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहेगी।







