पाटन।विधानसभा स्तरीय बूथ लेवल एजेंट,–बी एल ए का प्रशिक्षण शिविर डॉक्टर खूबचंद सभागार पाटन में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण सभी एजेण्टों ने अपनी शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई और उत्तर पाटन मध्य प्रदेश दक्षिण पाटन के कार्यकर्ताओं की भरपूर उपस्थिति रही सद्भावना दिवस की बेला पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में श्री घनश्याम dewaangan भिलाई उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने राजीव गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करके किया प्रशिक्षक घनश्याम देवांगन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए किला फतह करने के गुर बताएं, उन्होंने कहा की आप सब इस महा समर में हनुमान की भूमिका में है और आपको अपनी सुप्त शक्ति को पहचान कर उसे जागृत कर लंका जीतना है।


कार्यक्रम के प्रारंभ में ओएसडी आशीष वर्मा ने भूमिका बनाई, तत्पश्चात खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत देवांगन ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपलब्धियां को जनमानस में बिठाकर अपने पक्ष में वातावरण बनाने के लिए प्रेरणा भारी। कार्यक्रम में प्रशिक्षकों के अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा राजेश ठाकुर सुरेश धिंगानी रमन टिकरिया पुरुषोत्तम कश्यप salik sahu कैलाश देवांगन गोपाल देवांगन नीरज सोनी आदित्य तिवारी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन महेंद्र वर्मा ने किया कार्यक्रम के पहले राज्य गीत राष्ट्रगीत और कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाया गया।






