पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलूद में
दिनांक 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11:00 बजे से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन और जाम गांव आर द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्काजाम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देशानुसार
“मनरेगा बचाओ” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू और राजेश ठाकुर ने समस्त कांग्रेस पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण एवं साथीगण से अपील किया है कि समय का विशेष ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में अपनी अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।






