नगर पंचायत पाटन के तीन वार्ड में पहुंचे कांग्रेसी, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत किया जनसंपर्क


पाटन। नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 10, 11 और 12 में मंगलवार को कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू हुई। नगर अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर घर व दुकानों में जाकर आम जन को कांग्रेस सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं से अवगत कराया। इसके साथ ही पाटन नगर में नागरिकों की सुविधाओ के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी गई। योजनाओं से जुड़ी पोस्टर का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, विनय पटेल, आभाष दुबे, उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, नीरज सोनी, गोपाल देवांगन, पुरुषोत्तम कश्यप,विजय पांडे, सतीश देवांगन,दिनेश शर्मा, मनोज कुर्रे,मनीष देवांगन, मनोज वर्मा, लोकेश नायक, सुनील सोनी, संतोष मालवीय, संदीप कश्यप,बिसौहा देवांगन, मोती बघेल, कमल किशोर वर्मा,अरविंद भारद्वाज, कलीम खान,मुनेंद्र राणा,अनिरुद्ध नाग, अशोक ठाकुर, लोकेश यदु, निशांत त्रिपाठी, गौतम कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।