पाटन। पाटन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
पाटन के आत्मानंद चौक में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष विपिन चंद्राकर ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला जलाने को लेकर झूमा-झटकी भी हुई। हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया और गिरफ्तारी को लोकतंत्र के खिलाफ बताया। मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
फिलहाल पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।







