जामगांव आर से भी सड़क पर बैठे मवेशियों को लेकर पाटन मुख्यालय पहुंचेंगे कांग्रेसी…… जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने स्वयं संभाला कमान

पाटन। कांग्रेसियों के द्वारा आज सड़क पर घुमंतू मवेशियों को लेकर पाटन में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेसी सड़कों पर बैठे मवेशियों को लेकर पाटन पहुंचने लगे हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के द्वारा भी दक्षिण पाटन क्षेत्र के सड़कों पर एवं किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले घुमंतू मवेशियों को लेकर के पाटन पहुंच रहे हैं। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक साहू ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सरपंच तेलीगुंडरा मनीष पटेल सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता में मवेशियों को लेकर पाटन पहुंच रहे हैं।राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू सभापति जप,ईश्वर निषाद,सोहन जोशी जोन प्रभारी,मनीष पटेल सरपंच,चंद्रहास साहू,नीलकंठ शुक्ला,महेश साहू,सेवक देवांगन,के के साहू,मंजू भारती,होमेश साहू,नारायण निषाद,राहुल रघुवंशी,सोनू सिन्हा,प्रीतम साहू मौजूद है।