आशीष दास
कोंडागांव/विश्रामपुरी । छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशन पर समूचे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर 100 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसी तारतम्य में बुधवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिताम्बर नाग के मार्गदर्शन व विधानसभा अध्यक्ष संजय मरकाम के नेतृत्व में ग्राम पंचायत गम्हरी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई। जिसमे पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमीन मेमन भी शामिल हुए थे। प्रथम दिवस की यह यात्रा लिहगांव पहुंची, जहां रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार की सुबह यह यात्रा आगे रवाना होगी। इस दौरान पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो का नारा लगाते हुए हमारे नेता राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है। इसी परिपेक्ष्य में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बडेराजपुर ब्लॉक के गम्हरी में भी यह यात्रा निकाली गई है जिसमे क्षेत्र के सभी कांग्रेस जन शामिल हुए । इस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से गांव गांव जाकर आम जनता के बीच आपसी भाईचारे का संदेश दिया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिताम्बर नाग ने बताया कि यह पदयात्रा गम्हरी से निकल कर बड़बत्तर, करमरी होते हुए लिहागांव पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन लिहगांव से निकल कर विश्रामपुरी होते हुए बिरापारा में विश्राम करेंगे। वहीं तीसरे दिन बिरापारा से निकल कर कोरगांव, बडेराजपुर होते हुए छोटे राजपुर में इस भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया जाएगा। कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष जेठूराम मंडावी, महंगुराम मरकाम, केशकाल जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम, केशकाल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व जनपद अध्यक्ष प्रेमशीला मंडावी, जिला पंचायत सदस्य प्रमिला मरकाम, जनपद सदस्य रामचरण शोरी, बड़ेराजपुर महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सूरजा मरकाम, सरपंच बीरन नेताम, रामजी मंडावी, राधा मरकाम, हेमंत मरकाम, समलबत्ती शोरी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पापु मण्डावी, महासचिव सुनील सलाम, हरगोविंद नेताम,छेदीराम मण्डावी, समेत युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं अन्य प्रकोष्ठ के सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
