जयंती पर कांग्रेसियों ने सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी को किया याद

बलौदा बाजार। सूचना क्रांति के जनक, आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर कांग्रेसजनों ने याद किया। बलौदा बाजार के गार्डन चौक स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। राजीव गांधी को याद करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर उन्हें आधुनिक भारत का जनक बताया।

हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि राजीव जी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने के अलावा भारत के प्राचीन संस्कृतिए मूल्यों, धरोहरों को भी सहेजने का काम किया। उक्त अवसर पर शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुरेंद्र शर्मा, विद्याभूषण शुक्ला, रूपेश ठाकुर, विक्रम पटेल, रघुनंदन वर्मा, मनीष चंद्राकर, संतोष यादव, कलिंद्री वर्मा, लखेश साहू, मनोज प्रजापति, सुखदेव साहू, अविनाश मिश्रा, अभिषेक पटेल, डीगेश्वरी नामदेव, रविन्द्र नामदेव, सलमान शेख, आयुष भतपहरी, पिंटू वर्मा सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।