कुम्हारी में कांग्रेसियों ने भारत जोडों अभियान का किया शुरुआत

राकेश सोनकर

कुम्हारी

कांग्रेस के भारत जोडों अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्य के सभी जिलों ब्लाकों एवं निकाय क्षेत्रों में भारत जोडों तिरंगा यात्रा का अभियान किया जा रहा है। जिनके तहत कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में अभियान की शुरुआत की गई इस अभियान में पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा निकाय क्षेत्र के अगल-अलग वार्डों में पहुंच कर बड़ी संख्या में पद यात्रा किया जा रहा है। शुक्रवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण वार्ड 13 से अभियान की शुरुआत कर वार्ड 11, 19, 23, 24, जंजगिरी होते वार्ड 17 रामपुर तक कि गई। अभियान में पहुँचे पार्टी नेताओं ने भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा कर देश के शहीदों को याद किया। इसी कड़ी में पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने बताया कि कांग्रेस द्वारा भारत जोडों अभियान देश के लोगों को एक सूत्र में बांधने व आजादी की गौरव यात्रा के रूप में की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि हम इस यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यों को लेकर जनता के पास जा रहें है। अभियान में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, मुख्यमंत्री ओएसडी मनीष बंछोर, पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, उपाध्यक्ष के रवि कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, पार्षदों में ओमनारायण वर्मा मनहरण यादव राकेश कुर्रे नीतू रावते जानकी ध्रुव कुमारी बाई निषाद किशोर सोनकर व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।