कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा,बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए

रिपोर्टर- चंद्रभान यादव

जशपुर। लोदाम से साईं टांगर टोली व गिरला, पिलखी से जुड़तेला तक की पदयात्रा

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर बेरोजगारी, बेतहाशा बढ़ती महंगाई, को जनसंवाद के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसी तारतम्य में ब्लॉक कांग्रेस जशपुर ग्रामीण अध्यक्ष मनमोहन भगत के नेतृत्व में लोदाम से साईं टांगर टोली से गिरला, पिलखी से जुड़तेला तक यह भारत जोड़ों यात्रा निकाली गई।

इसमें ग्राम के जनसंवाद कार्यक्रम रखकर कर आम जनता को बेरोजगारी, महंगाई संबंधी बाते बताकर जागरूक करने का कार्य किया गया उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जशपुर ग्रामीण मनमोहन भगत ने पदयात्रा और जन संवाद के दौरान कही। भारत जोड़ों यात्रा निकाल कर सभी समस्याओं को आम जनता को अवगत कराते हुए देश की जनता को जगाने और जागरूक होकर गलत फैसलों के विरुद्ध उठ खड़े होकर बीजेपी और केन्द्र की सरकार से भारत का भविष्य खतरे में है। भारत जोड़ों यात्रा और जन संवाद कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जशपुर ग्रामीण के नेतृत्व में लोदाम से 10 किलोमीटर पद यात्रा निकाली गई।

इसमें ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन भगत, सिंहासन मिंज ब्लॉक महामंत्री, कपिल भगत उपज मंडी अध्यक्ष जशपुर, अमित महतो बीडीसी गम्हरिया, अनिल बेक ब्लॉक महामंत्री, गोपाल सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता, सुबोध एक्का, लालू, बृजमोहन पांडेय सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे