आज शाम को किसानों के साथ कांग्रेसी मनाएंगे जश्न, आतिशबाजी कर बांटेंगे मिठाई, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समझा किसानों का दर्द, अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करेगी भूपेश सरकार, सालिक साहू ने जताया आभार

पाटन। मध्य सेक्टर के जोन प्रभारी शत्रुध्न सालिक साहू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री,किसान हितैषी मान. भूपेश बघेल द्वारा कल विधानसभा में किसानों के प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की सौगात दिया है जिससे पूरे प्रदेश के अन्नदाताओं में खुशी का माहौल है। आज शुक्रवार को कांगेसी किसानों के साथ पाटन के स्वामी आत्मानंद चौक में जश्न मनाएंगे। फटाखे फोड़कर मिठाई का वितरण करेंगे। उन्होंने बताया की छत्तीसगढ देश का पहला राज्य जो किसानों का धान 2800 रुपये प्रति क्विंटल व प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदी करेगा। किसान हितैषी भुपेश सरकार ने अपने एक ही कार्यकाल में किसानों को आर्थिक रुप से समृद्ध बना दिया। 4 वर्षों के कार्यकाल में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के किसानों को कर्ज माफी,2500 धान खरीदी साथ ही अब प्रति एकड़ 20 क्विटल के हिसाब से धान खरीदी से समस्त प्रदेश के अन्नदाताओ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2018 में ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों के लिए न्याय योजनाओं की एक बड़ी श्रृंखला शुरू की, जिसका उद्देश्य इस तबके की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना था। देश के किसी भी राज्य में इस तरह की पहल पहली बार हो रही थी। इसकी शुरुआत राजीव गांधी किसान न्याय योजना के साथ हुई, और अब भूमिहीन किसानों-मजदूरों को भी इसमें शामिल कर लिया गया। लोकसभा में कृषि मामलों की समिति ने भी छत्तीसगढ़ सरकार के गोधन न्याय योजना की तारीफ की है और इसे पूरे देश में लागू करने की बात कही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना गोधन न्याय योजना , राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना चल रही है।