21 सितंबर को पाटन बंद कराने निकलेंगे कांग्रेसी, कवर्धा के लोहारीडीह घटना को लेकर पीसीसी ने किए छ.ग. बंद का आह्वान, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दी सूचना

पाटन। कवर्धा के लोहारीडीह ने हुए। आगजनी, हत्या तथा पुलिस को बर्बरता पूर्वक पिटाई के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 21 सितंबर को प्रदेश में बंद का आह्वान किया गया है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह विधानसभा क्षेत्र पाटन में भी बंद कराने के तैयारी कांग्रेसी कर रहे है। सभी जनता और आम नागरिकों, व्यापीरियो से बंद का समर्थन करने को अपील की गई है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जाम गांव आर अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कुम्हारी ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पाटन हेमंत देवांगन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जागेत्री साहू, युवा कांग्रेस पाटन विधानसभा अध्यक्ष सुमित चंद्राकर, एनएसयूआई पाटन विधानसभा अध्यक्ष युवराज साहू ने सभी से अपील किया है की बंद को समर्थन दे। इसके साथ ही सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी अपील किया है की बंद का सफल बनाने वे सब 21 सितंबर की सुबह 8.30 बजे स्वामी आत्मानंद चौक पाटन में एकत्रित हो।