कांग्रेस का बूथ चलो अभियान, पाटन के नगर के वार्ड 6 में पहुंचे प्रभारी जवाहर वर्मा, कार्यकर्ताओं को दी चुनावी टिप्स


पाटन। कांग्रेस का बूथ चलो अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में आज सोमवार के नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 6 के बूथ क्रमांक 136 के प्रभारी कांग्रेस नेता जवाहर वर्मा बूथ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पार्षद लक्ष्मी कोसारिया के निवास में ली। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, वरिष्ट कांग्रेसी पुरुषोत्तम कश्यप भी विशेष रूप से मौजूद रहे।बूथ अध्यक्ष सरजू साहू ने बूथ की जानकारी बैठक में उपस्थित बूथ प्रभारी को। इसके बाद बूथ प्रभारी जवाहर वर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चुनाव में किस तरह से अपने बूथ को मजबूत रखना है इसकी जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष सरजू साहू सहित बूथ के अन्य पदाधिकारी के.पी चन्द्राकर आभाष दुबे, नूरजहां बेगम, दिलवाला नेताम, रजत देवांगन, धनराज निपाद, तरुण देवांगन, कुश हिरवानी, गोविंद देवांगन, संतोष धीवर, युवराज साहू, ईश्वर सोनवान, शीतल भोई ,संजय पांडे, सुनती मरकाम, जितेन्द्र देवांगन सखन निषाद, मनोज देवांगन, उर्मिला छेदैया, धानसिंह ओझा सहित अन्य मौजूद रहे।