गाड़ाडीह में कांग्रेस की मंडल स्तरीय जन चौपाल, केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना, वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

पाटन। वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर द्वारा ग्राम गाड़ाडीह में मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन स्वर्गीय केजूराम वर्मा चौक में किया गया। सबसे पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने स्व केजू राम वर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। जन चौपाल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर अपनी बातें रखीं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वक्ताओं ने आम जनता से अपने वोट के अधिकार के प्रति जागरूक रहने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पाटन विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, श्रीमती नोमिन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष अशोक साहू, कौशल चंद्राकर, सरपंच संघ अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला, छोटू बघेल, विष्णु चंद्राकर, देव निषाद, अश्वनी साहू, युगल किशोर आडिल, लूल्ली चक्रधारी, टिकेश्वर साहू, देवेंद्र गेडाम सेक्टर अध्यक्ष,अशोक मढ़रिया,विजय साहू,लुल्ली चक्रधारी,हुकुमचंद निषाद सरपंच, निर्मला बंजारे,ढालसिंह चक्रधारी,रविन्द्र यदु,रिंकू चंद्राकर,रामाधार वर्मा,भुनेश्वर निषाद,प्रेमलाल यादव,राजेश वर्मा,दुर्योधन चंद्राकर,उमेश वर्मा,वेदप्रकाश साहू,रामकृपाल यादव, पालेश्वर ठाकुर,कल्याण सिंह ठाकुर,राजेंद्र गोस्वामी,अर्जुन चंद्राकर,रूपेश भट्ट,विजय जैन, नेमचंद यादव,अनीता भंडारे,विजय कोसरे, रीता ठाकुर,तिहारु महिपाल, सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक मढ़रिया ने किया। जन चौपाल के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने वोट की ताकत और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति आम जनता को जागरूक करने का संदेश दिया।