भिलाई–3 :– कांग्रेसजनों द्वारा भिलाई–3 में डीजल–पेट्रोल मूल्य वृद्धि को लेकर किया गया धरना–प्रदर्शन पूरी तरह राजनीतिक नौटंकी एवं जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। कांग्रेस पार्टी देश और दुनिया की वास्तविक आर्थिक परिस्थितियों को छिपाकर केवल विरोध की राजनीति कर रही है।
भाजपा जिला भिलाई के प्रवक्ता– प्रेम लाल साहू ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक परिस्थितियों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति, वैश्विक युद्ध जैसी परिस्थितियों एवं आर्थिक अस्थिरता के कारण अनेक देशों में पेट्रोल–डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसके बावजूद भारत में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जनता को राहत देने हेतु पेट्रोल एवं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर आम नागरिकों का बोझ कम करने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी में कमी नहीं करती, तो वैश्विक परिस्थितियों के अनुसार देश में कीमतें और अधिक बढ़ सकती थीं। मोदी सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जनता के हित को सर्वोपरि रखा तथा आंशिक वृद्धि के बावजूद राहत पहुंचाने का कार्य किया।
प्रवक्ता प्रेम लाल साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2004 में मनमोहन सिंह नित कांग्रेस शासनकाल में की कीमत 34 रूपये थी जो कि 2014 तक 72 रुपए तक पहुंच गया। महान अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह के 10 वर्ष के कार्यकाल में लगभग 30 बार मूल्य वृद्धि हुई थी जिसमें पेट्रोल में 100% तथा डीजल में 155% की वृद्धि हुई थी तब कांग्रेसी कोई जवाबदेही नहीं दिखाती थी, जबकि आज केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए धरना–प्रदर्शन की नौटंकी किए जा रहे हैं। कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि जब 2004 से 2014 तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता था, तब उन्होंने जनता को कितना लाभ दिया था। उल्टा जनता का जेब खाली कर दिए ।
भाजपा प्रवक्ता श्री साहू जी ने स्पष्ट कहा कि मोदी सरकार देशहित एवं जनहित दोनों के प्रति प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार लगातार महंगाई नियंत्रण, आर्थिक मजबूती एवं आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठा रही है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम और नकारात्मक राजनीति फैलाने में लगी हुई है ।

- May 20, 2026
कांग्रेस का धरना केवल राजनीतिक दिखावा, मोदी सरकार ने जनता को दी राहत – प्रेम लाल साहू
- by Balram Yadu




