देवादा में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जनचौपाल संपन्न, मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प

पाटन । मताधिकार की रक्षा और मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दुर्ग (ग्रामीण) जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जनचौपाल का सिलसिला शुरू किया है। इसी कड़ी में पाटन ब्लॉक के ग्राम देवादा में जनचौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मतदाता सूची में होने वाली संभावित गड़बड़ियों को रोकने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ग्रामीणों से जागरूक रहने की अपील की।

इस अवसर पर मंडी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार वोट चोरी के माध्यम से बनी है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग में जब तक ज्ञानेश का आदेश चलेगा, तब तक वोट चोर मस्त रहेंगे, इसलिए लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्हें पद से हटाना आवश्यक है।

जनचौपाल में मंच संचालन जनपद सदस्य उर्वशी वर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष अजय सिंगौर द्वारा किया गया।


इस जनचौपाल में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, अमृत राजपूत, कौशल साहू, हुलेश्वर पटेल, गोपाल वर्मा, गोकुल साहू, पंथ राम वर्मा, गोवर्धन वर्मा, कमलेश यादव, सूर्या सुनील साहू, मुन्ना वर्मा, भीखम वर्मा, गणेश चेलक, मनहरण वर्मा, श्यामा दुबे, महेंद्र साहू, दया शंकर, राजेश पांडे, गिरधर कामडे, बलराम साहू, संतोष यादव, मोहन सहित ग्राम देवादा, फुण्डा, अरसनारा और पंदर के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।