पाटन । पाटन विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बटंग मे संविधान दिवस मनाया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई व उनके द्वारा दिए गए योगदान को स्मरण किया गया। संविधान दिवस के विषय पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों ने बताया की किसी भी गणतंत्र राष्ट्र का आधार संविधान होता है, इसमें उस देश या राष्ट्र के महत्वपूर्ण व्यक्तियों के द्वारा देश का प्रशासन चलाने के लिए नियम का निर्माण किया जाता है, जिससे सत्ता का दुरुप्रयोग रोका जा सकता है | संविधान के द्वारा मूल शक्ति वहां की जनता में निहित की जाती है, जिससे किसी गलत व्यक्ति को सत्ता तक पहुंचने पर उसको पद से हटाया जा सकता है | इस प्रकार से कहा जा सकता है, संविधान के द्वारा प्रशासन की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए दिशा- निर्देश दिया जाता है, जिसका उलंघन नहीं किया जा सकता है |जैसे किसी भी स्कूल या कॉलेज को चलाने के कुछ नियम होते है जिनके अनुसार छात्रों का भविष्य तय होता है, ठीक उसी प्रकार आप संविधान को ऐसे नियम की पुस्तक के रूप में देख सकते है, जिसके अनुसार देश को चलाया जाता है| किसी भी देश का संविधान उस देश को आत्मा को भी कहते है क्योंकि संविधान में ही उस देश के सभी मूल भाव व कर्त्तव्य निहित होते है| संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है |जबकि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस अवसर पर मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों तथा संविधान के उद्देशिका का वाचन किया गया, कार्यक्रम मे संकुल समन्वयक ब्रम्हानंद नायक, शिक्षक लोमन सिंह साहू, शिक्षिका भुवनेश्वरी रानी चंद्राकर, भारती वर्मा सहित शाला के सभी बच्चे उपस्थित रहे।
- November 27, 2021