मुंगेली । शासकीय प्राथमिक शाला दाबो, संकुल केंद्र-दाबो विकासखंड एवं जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ में दिनांक 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस मनाया गया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर श्रीफल अर्पित किया गया। शाला के शिक्षकों और विद्यार्थियों के द्वारा भारतीय संविधान के प्रस्तावना का पठन किया गया। शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया की डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया है। डॉ.अंबेडकर के जीवन चरित्र के बारे में वक्तव्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक विजय कुमार जयश्री, शिक्षक अशोक कुमार यादव, शिक्षिका उत्तरा डिंडोरे, दुर्गेशनंदिनी सोनवानी, शिक्षक कुलदीप दिवाकर, भीम रेजीमेंट के अध्यक्ष प्रेमचंद कुर्रे और सफाई कर्मचारी ललित कुमार सोनवानी उपस्थित थे।

- November 26, 2022