कृषि महाविद्यालय, मर्रा में किया गया संविधान दिवस का आयोजन

दुर्ग।कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा (पाटन), दुर्ग द्वारा 26 नवंबर, दिन रविवार को संविधान दिवस मनाया गया। समस्त आधिकारी, कर्मचारीगण द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की गयी। मंच संचालन डॉ. सुशीला कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नितिन कुमार तुर्रे, सह प्राध्यापक ने संविधान की उद्देश्यिका की शपथ दिलाते हुए कहा कि मनुष्य पहले अलग अलग कस्बों में रहते है और उनके कानूनों में भी विविधता थी। स्वतंत्रता के पश्चात एक कानून एक मान्यता रखने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं सदस्यों की कमिटी के साथ विश्व के सबसे लंबे लिखित संविधान को पूरे 2 साल 11 महीना एवं 18 दिन में पूरा किया गया। संविधान को रूप प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा लिखित रूप दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा हमें हमारे कर्तव्यों और अधिकारों को जानने के साथ ही उनका पालन भी करना चाहिए।

डॉ. सुशीला, सहायक प्राध्यापक ने सभी विद्यार्थियों एवं स्वयं सेवकों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था. संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 को पहली बार भारत सरकार ने संविधान दिवस संपूर्ण भारत में मनाया. 26 नवंबर 2015 से हर वर्ष संपूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है |

डॉ. आर. ई. इक्का, सहायक प्राध्यापक ने कहा संविधान में लिखित मूल अधिकारों को समझना होगा, ताकि लोग अपने अधिकारों के लिए लड़ सकें। भारत में अनेकता में एकता की भावना निहित है, देश के नागरिकों को शिक्षित करना होगा। शिक्षा ही व्यक्ति या देश के विकास का एकमात्र स्रोत है।

इस अवसर पर छात्रों के लिए भाषण, रंगोली, निबंध लेखन और चित्रकला स्पर्धाएं आयोजित कीं गयी।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नैना एक्का, द्वितीय स्थान पर गौरी सजीव, तृतीया स्थान पर साहिल साहू, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्राची निकुंज, द्वितीय स्थान पर पल्लवी, तृतीया स्थान पर रुपाली मेश्राम एवं लीना साहू का रहा, चित्रकला मे प्रथम स्थान पर वेदांत वर्मा एवं लीना साहू, द्वितीय स्थान पर आयुषी आयाम, तृतीया स्थान पर तृप्ति जंघेल, वहीं निबंध लेखन मे प्रथम स्थान पर अमन कुर्रे एवं गौरी सजीव , द्वितीय स्थान पर गीतिका साहू एवं तृतीया स्थान पर डिलेश्वरी साहू एवं वेदांत वर्मा का रहा |

धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के छात्र श्री भागवत एन. एस. एस. स्वयंसेवक ने किया एवं समस्त प्राध्यापक गणों का आभार प्रकट किया |

संपूर्ण कार्यक्रम अधिष्ठाता डॉ. ओ. पी. परगनिया कृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र मर्रा (पाटन), दुर्ग के मार्गदर्शन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सह- प्राध्यापक डॉ नितिन तुर्रे, एन.एस.एस प्रभारी डॉ सुशीला, डॉ रुथ, इंजी. के. के. एस. महिलांग, श्री सुरेश, डॉ प्रशांत, डॉ सोनालिका, अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण एवं महाविद्यालय के प्रथम से लेकर चतुर्थ वर्ष के छात्र -छात्राएं एवं स्वयं सेवक उपस्थित रहे।