पंडरिया।नगर से गुजरने वाली 130 A नेशनल हाइवे में नवनिर्मित सड़क पर रखा मटेरियल लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।दरअसल यह मटेरियल सड़क के साइड सोल्डर में डालने के लिए सड़क पर दो दिनों से रखा हुआ है।मैनपुरा में यह करिब आधे सड़क पर रखा हुआ था।डंप करने के बाद साइड सोल्डर में नहीं डाला गया।गुरुवार देर रात से शुक्रवार दिन भर रुक रुककर बारिश होती रही।जिससे यह मटेरियल कीचड़ में तब्दील होकर सड़क पर फैल गया,जिसमे बाइक सवार स्लिप होकर गिरते रहे।वहीं डंप मटेरियल के कारण जाम लगते रहे।ज्ञात हो कि सड़क बने करीब 15 दिन से अधिक हो गया है।किंतु साइड सोल्डर नहीं डाला गया है।जो अब राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है।एक तरफ जहां लोग कीचड़ से परेशान हैं वहीं साइड सोल्डर नहीं होने के कारण अपने घर से नवनिर्मित कांक्रीट सड़क पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

गुडवत्ता सही नहीं-सड़क के साइड सोल्डर पर डालने के लिए रखे गए मटेरियल का गुणवत्ता सही नहीं है।मटेरियल काली मिट्टी युक्त है,जिसके कारण यह कीचड़ बन रहा है।इसमें मुरुम डालने के बाजय मिट्टी युक्त मटेरियल डाला जा रहा है।जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं।







