ग्राम राखी में तालाब का भूमि पूजन सभापति प्रणव शर्मा के कर कमलों से संपन्न हुआ

पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राखी में समुदाय के लिए जल संचयन तालाबों का निर्माण मद से नया तालाब बनाने मनरेगा योजना के माध्यम से किए जाने की स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान की गई है, जिसके लिए राशि लगभग 28.61 लाख रुपए पास हुई है। रविवार प्रातः मुख्य अतिथि सभापति माननीय प्रणव शर्मा के उपस्थिति में नया तालाब निर्माण किए जाने हेतु सामूहिक रूप से ग्राम के देवी देवताओं का सुमिरन करते हुए पुष्प धूप दीप से पूजन अर्चन कर नारियल तोड़कर भूमि पूजन किया गया, मुख्य अतिथि प्रणव शर्मा ने समस्त ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नया तालाब निर्माण से गांव के भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होगी यह ग्रामवासियों के लिए मददगार सिद्ध होगा, ग्राम के सरपंच जीतेश्वरी देवांगन ने कहा नए तालाब से किसानों को खेती में लाभ होगा और यह जल संचय हेतु गांव के लिए उपयोगी होगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम के उपसरपंच रोशन दांडेकर, उत्तम बंजारे, हिरेंद्र देवांगन, नकुल सत्यम, सुरेश बघेल, धर्मेंद्र बघेल, ग्राम के समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।






