उतई।।कांग्रेस शासन काल मे रुके पानी टंकी का निर्माण भाजपा सरकार आते ही तेजी के साथ शुरू,भाजपा उतई मंडल के कार्यकर्त्ताओ ने माना विधायक ललित चंद्राकर का आभार व धन्यवाद*
उतई,विधायक श्री ललित चंद्राकर जी के निर्देश के बाद ग्राम पंचायत खोपली के पानी टंकी के निर्माण में आई तेजी

ग्रामीणों की शिकायत पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं के द्वारा कार्यस्थल का दौरा कर पीएचई के अधिकारियों को जल्द काम पूर्ण करने के दिए थे निर्देश दुर्ग ग्रामीण विधानसभा विधायक श्री ललित चंद्राकर के निर्देश पर दुर्ग जिले के दुर्ग विकासखंड के ग्राम पंचायत खोपली में पानी टंकी (उच्च स्तरीय जलागार) के निर्माण का काम तेजी से शुरू हो गया है। विगत दिनों एक कार्यक्रम में शामिल होने खोपली पहुंचे थे विधायक से ग्रामीणों ने पानी टंकी के निर्माण में लेट-लतीफी की शिकायत की थी। श्री चंद्राकर ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यस्थल का निरीक्षण कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पानी टंकी का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद विभाग ने तुरंत ही पानी टंकी का निर्माण पूर्ण करने तेजी से काम प्रारंभ कर दिया है।पानी टंकी निर्माण से गांव के 678 परिवारों को स्वच्छ पेयजल का लाभ मिलेगा। भाजपा उतई मंडल के कार्यकर्त्ताओं ने विधायक ललित चंद्राकर का आभार व धन्यवाद माना इस अवसर पर उतई मंडल महामंत्री सोनू राजपूत,पुकेश चंद्राकर,भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण कुमार यदु,सतीश चंद्राकर, लक्ष्मीनारायण साहू,रूपेश पारख,नरेंद्र साहू,राजूलाल साहू,फलेंद्र सिंह राजपूत,शीतला ठाकुर,बिमला कामड़े,शुभम वर्मा,करण सेन,प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।






