बिजली कंपनी  की मनमानी का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा, तार चिपक जाने से अचानक बढ़ा वोल्टेज, टीवी, एसी, पंखा,कूलर सहित कई समान  जली, पाटन ब्लॉक का मामला


पाटन। उत्तर पाटन के ग्राम छोटे औरी में आधा दर्जन से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को विभागीय मैदानी अमला के गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। खंभा में दो बिजली का तार चिपक गया जिससे कि अचानक वोल्टेज बढ़ी जिससे कि कई घरों का एसी फ्रिज कूलर पंखा सहित अन्य इलेक्ट्रिक समान जल गया। इस मामले में पीड़ितों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी है।इसके बाद भी उक्त खंभा का तार को ठीक नहीं किया जा सका है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छोटे औरी में नहर पार में बिजली खंभा से तार खींचा गया है। एक खंभा से दूसरे खंभा की दूरी बहुत ज्यादा है इस कारण तार आपस में टकरा जाते है। यह पिछले तीन साल से जारी है। पिछले 25 सितंबर को भी इसी तरह से दो तार आपस में चिपक गए। जिससे के पूर्व जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी के घर का फ्रिज, एसी , चार बल्व कारण हो गया। ग्रामीण शिवा साहू के घर तीन पंखा जल गया। समारू साहू के घर उनका टीवी खराब हो गया। संदीप ठाकुर के घर का एक सीलिंग फैन और एक कुलर खराब हुआ है। इसी तरह अन्य उपभोक्ताओं के घरों का इलेक्ट्रॉनिक सामान कारण होने के जानकारी मिली है। उपभोक्ताओं में पहले से खंभा के तार का चिपकने की जानकारी  विभागीय अधिकारियों को दिया था लेकिन कोई पहल नहीं गया जिसका खामियाजा ग्रामीण को भुगतना पड़ रहा है।