पंडरिया।गर्मी बढ़ने के साथ लोगो को गर्मी से राहत के लिए कूलर,पंखे व एसी की जरूरत महसूस हो रही है,लेकिन बिजली ट्रिपिंग के चलते लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।नगर में लगातार ट्रिपिंग के चलते कोई बिजली आधारित कोई कार्य भी नहीं हो पा रहा है।लगातार गर्मी व हिटवे के चलते घर मे रहने मजबूर हैं।लेकिन घर मे लगातार बिजली बंद होने के कारण लोगों को घर में भी राहत नहीं मिल पा रही है।मंगलवार सुबह से ही लगातार ट्रिपिंग होती रही।पूरे दिन भर में 15 बार से अधिक बिजली ट्रिपिंग हुई।करीब आधे -एक घंटे के लिए बिजली आती थी तथा आधे घंटे के लिए बंद होती रही।बार-बार ट्रिपिंग के चलते लोग चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं।नगर की बिजली व्यवस्था कुछ दिनों से बिगड़ती ही जा रही है।विभाग ट्रिपिंग रोकने में नाकाम दिखाई पड़ रहा है।फोटोकापी दुकान के संचालक शुभम जायसवाल ने बताया कि लगातार ट्रिपिंग के चलते फोटोकापी,ऑनलाइन कार्य,प्रभावित हो रहा है।इन कार्यों के लिए उपभोक्ता को इंतजार करना पड़ता है वहीं दुकानदारी में भी नुकसान हो रहा है।इसी तरह बार-बार ट्रिपिंग के चलते घरेलू उपकरण टीवी,फ्रिज,बल्ब सहित अनेक वस्तुएं भी खराब हो रहे हैं।बिजली विभाग का कहना है कि कुछ सुधार कार्य के लिए बिजली बंद की जाती है।जबकि हर आधे घंटे में सुधार कार्य के लिए बिजली बंद करना समझ से परे है।आखिर हर घंटे में बिजली में ऐसी क्या खराबी आ रही है,जिसके चलते बिजली बंद करनी पड़ रही है।
पहले किया जा चुका है मेंटेनेंस-बिजली विभाग द्वारा कुछ दिनों पहले नगर में मेंटेनेंस कार्य किया जा चुका है।इसके लिए पूर्व में बिजली बंद की गई थी।कुछ ही दिनों पूर्व मेन्टेन्स कार्य होने के बाद भी प्रतिदिन ट्रिपिंग क्यों आ रही है।क्षेत्र में लगे विद्युत उपकरण खराब हो चुके हैं या लोड बढ़ने के कारण बार-बार ट्रिपिंग हो रहे हैं।अभी गर्मी चरम पर नहीं पहुंची है।वर्तमान में बिजली ट्रिपिंग को देखकर गर्मी बढ़ने पर बिजली के स्थिति की कल्पना की जा सकती है।
“बिजली में सुधार के लिए बंद की जाती है।अभी लोड बढ़ने की समस्या नहीं है।
केके झा,कार्यपालन अभियंता,बिजली विभाग पंडरिया।







