रायपुर निगम क्षेत्र में सफाई कार्य के दौरान ठेका मजदूर की मौत, शव को चार पांच लोग मृतक के गांव छोड़कर चले गए, मृतक के परिजन असमंजस में की कैसे हुई यह घटना, ठेकेदार , सुपरवाइजर भी नही पहुंचे , पाटन ब्लॉक के इस गांव का है मृतक मजदूर


पाटन। नगर निगम रायपुर में ठेका कार्य में सफाई का कार्य करने वाले पाटन ब्लॉक के एक मजदूर का निधन हो गया ।उसके निधन के बाद चार पांच मजदूर उसके मृतक के शव को ग्राम तुलसी में मृतक के घर में छोड़कर चले गए। अब मृतक के परिजन असमंजस में है की अब क्या करे, घटना कैसे हुई इसे लेकर भी परिजन सवाल पूछ रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तुलसी में रहने वाले लोकबसू पिता राम्हू चेलक  उम्र करीब 55 साल रायपुर में एक ठेका मजदूर के रूप में कार्य कर रहे थे।ग्राम तुलसी से अन्य कई मजदूर भी जाते है कार्य करने। बुधवार को लोक बसु भी काम पर गया था। लेकिन आज वे घर नही आए बल्कि उसका शव ही घर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक कार्य के दौरान अचानक उसकी तबियत खराब हुई तो उसे तत्काल रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जाए। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । इसके बाद चार पांच लोग मृतक के शव को एंबुलेंस में तुलसी लाए और उसके परिजनों को सोपी दिया। परिजनों के मुताबिक जो लोग मृतक के शव को छोड़ने आए थे वे हार्ट अटैक के कारण मौत होना बता रहे है। लेकिन परिजन अभी भी असमंजस में है। खबर लिखे जाने तक ठेकेदार, सुपरवाइजर भी मृतक के घर नही पहुंचे थे। परिजनों के कहना है की मौत के बाद मृतक का पीएम कराना था। जिससे की मौत का कारण पता चल सके।