अहिवारा। नंदिनी थाना क्षेत्र के नगर पालिका के वार्ड 1 अहिवारा में रहने वाले दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद का कारण धान के थरहा वाले खेत में मिट्टी डालने को लेकर हुआ। विवाद इतना बढ़ा की छोटे भाई ने बड़े पर लाठी से वार कर उसे लहू लुहान कर दिया। नंदिनी थाना ने अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आवेदक प्रहलाद साहू सेवा निवृत बी एस पी कर्मचारी है। बीएसपी से रिटायर्ड होकर खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 24.06.23 को सुबह करीबन 8.00 बजे वो खेत में धान थरहा में पानी पलाने के लिए गया था कि उसी समय देखा की उसका छोटा भाई भरत लाल साहू अपने खेत की मिट्टी को उसके धान थरहा के जाली तार में फेंक रहा था।। जिसे मिट्टी फेंकने से मना किया तो आवेदक को जबरन मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुवे डंडा से उसके सिर में मार दिया। इस घटना में आवेदक के सिर से खून निकलना शुरू हो गया आवेदक ने पुलिस को बताया है की भरत लाल ने उसे जान से मारने की धमकी दिया है जिससे की डरकर मौके से जान बचाकर घर आकर अपनी जान बचाई।

- June 25, 2023
धान की थरहा में मिट्टी फेंकने को लेकर दो भाइयों में विवाद, लाठी भी चली, खून से लतपथ बड़े भाई ने भागकर बचाई जान, थाना में मामला दर्ज
- by Balram Yadu