पंचायत चुनाव के बाद जारी है विवाद, ग्राम पंचायत गुजरा का मामला, मां और पुत्र ने गांव के ही दो लोगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप, पत्रकारवार्ता में दी जानकारी

।पाटन। ग्राम पंचायत गुजरा में पंचायत चुनाव के बाद अब विवाद शुरू हो गया है।  पंचायत चुनाव  का मतदान के दूसरे ही दिन गुजरा में गांव के ही दो लोगों के द्वारा मां और उसके पुत्र से मारपीट करने की खबर है।  इसकी सूचना मां और बेटे दोनों ने पाटन थाने में अलग अलग दी है । वहीं अब कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित  मां और बेटे दोनों ने आज पाटन में पत्रकार वार्ता लिया।  जिसमें उन्होंने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुजरा में रहने वाली सुनीता झा एवं उसके पुत्र मनोज झा ने आज पाटन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 21 फरवरी को गांव के ही देवनारायण वर्मा एवं जितेंद्र वर्मा के द्वारा मारपीट किया गया । चुनाव मे हार जीत का खुन्नस निकलते हुए गाली गलौज भी किया गया। दोनों ने बताया कि मारपीट करने वाले अभी नवनिर्वाचित जनपद सदस्य कुसुम लता राकेश आडील के समर्थक हैं। पहली घटना 21 मार्च को है जहां पर सुनीता झा अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी।  इस दौरान देवनारायण वर्मा एवं जितेंद्र वर्मा आए और उनके हाथ को पकड़कर मरोड़ दिया। इसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ । वहीं 22 फरवरी को फिर से देवनारायण वर्मा एवं जितेंद्र वर्मा रात्रि को करीब 9:00 बजे मनोज झा के घर पहुंच गए । मनोज झा उसे समय खाना खाने की तैयारी कर रहा था तभी उसे उसके घर में ही गाली गलौज कर मारपीट करने लगे।  दोनों ही घटना की सूचना पाटन थाने में दी गई है।  मनोज झा एवं मनोज झा की मां सुनीता झा ने बताया कि देवनारायण और जितेंद्र  पर कार्रवाई नहीं की  गई तो वे दोनों दुर्ग एसपी के पास जाकर के अपना आवेदन लगाएंगे।