पाटन। आवेदक जितेंद्र साहू 22 साल शीतला पारा सेलुद में रहता है। वे ड्राईवरी का काम करता है। आज दिनांक 23.10.23 के दुर्गा विसर्जन में आवेदक अपने भाई गजानंद साहू व योगेन्द्र साहू व गांव के लोगो के साथ डी0जे0 में नाचते हुए जा रहे थे कि करीबन 04.30 बजे शीतला पारा साहडा देव चौक पहुचे थे कि डी0जे0 में नाचने कि बात को लेकर साहिल खान, दीपक देवांगन एवं उसका एक अन्य साथी तीनो एक राय हो कर मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुए साहिल खान कटर से एवं दीपक देवांगन एवं उसका एक अन्य साथी हाथ मुक्का एवं ईटा के टुकडा से मारपीट किया है मारपीट करने से गजानंद साहू के पीठ व सिर में एवं योगेन्द्र साहू के बाये हाथ के अंगुली व सिर में चोट आई है । उसे महिमा अस्पताल उतई में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।









