शराब दुकान के बाहर शराब पीने को लेकर हुआ विवाद, अधेड़ पर युवकों ने कर दी हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, दोनो आरोपी गिरफ्तार

बालोद जिले के अर्जुन्दा नगर स्तिथ सरकारी देशी शराब दुकान में 6 मार्च को जंगलू राम ठाकुर की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी थलेश ठाकुर एंव प्रवीण यादव को।गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल
भेज दिया हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त दोनों आरोपियों ने सुरेगांव निवासी जंगलू राम ठाकुर उम्र करीबन 50 वर्ष को शराब दुकान के बाहर खुले जगह में शराब पीने की बात को लेकर हत्या करने की नियत से सीने एंव पेट में हाथ मुक्का से जोर-जोर से मारपीट कर भाग गये थे। मृतक शराब भठ्ठी के पास ज़मीन पर गिरा हुआ था। जिसे ईलाज हेतु अर्जुन्दा अस्पताल लाया गया था। बाद में परिजनो के द्वारा दो दिन बाद यानी कि 8 मार्च को मृतक की तबियत बिगड़ने से ईलाज हेतु दल्लीराजहरा स्तिथ शहीद अस्पताल लेकर जा रहे थें कि रास्ते में करीबन 7 बजकर 30 मिनट को मृतक जंगलू राम ठाकुर की मृत्यु हो जाने से उसके परिजनो को द्वारा सुरेगांव थाने में सूचना दी गई। थाना सुरेगांव के द्वारा संपूर्ण मर्ग कार्यवाही कर घटना स्थल थाना अर्जुन्दा क्षेत्र का पाये जाने से डायरी प्राप्त् उपरांत असल मर्ग क्रमांक-09/2023 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच किया गया। घटना समय को मौजूद लोगो के द्वारा आरोपी थलेश ठाकुर एंव प्रवीण यादव के द्वारा एक राय होकर मृतक जंगलूराम ठाकुर को हत्या करने की नियत से उसके सीना एंव पेट को हाथ मुक्का से जोर-जोर से मारने उसके सीना के अंधरूनी भाग में काफी गंभीर चोंट लगने के कारण मौत हुआ है। जिसे पर दोनों आरोपी थलेश ठाकुर एंव प्रवीण यादव के विरूद्ध हत्या का अपराध करना पाये जाने से अपराध क्रमांक’49/2023 धारा-302,34 भादवि कायम कर आरोपी थलेश ठाकुर उर्फ छोटू एंव प्रवीण यादव का पता तलास कर पुछताछ किया गया जो दिनांक घटना को अपराध कबूल करना स्वीकार किया गया। जिसका पृथक से मेमोरेण्डम कथन दर्ज किया गया। संपूर्ण विवेचना से आरोपीगणो के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत सिद्ध पाये जाने से 10 मार्च के को गिरफ्तार कर जेल भेजा गयाम इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय्, प्रआर. विकास सिंह, आर. बलेदव महावीर, भालेश्वर देवांगन, बनवाली राम साहू, कमलेश रावटे, भूपतदास मानिकपुरी, नेमसिंह का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।