पाटन। आवेदक रंधीर विनायक 22 साल ग्राम सोरम में रहता है। पढाई करता है। आवेदक एवं टुम्मन वर्मा, का परिवार ग्राम सोरम में अगल बगल में है। दोनों परिवार का छत लगा हुआ है ।दिनांक 08.03.2023 के रात्रि लगभग 07.00 से 8.00 बजे के मध्य टुम्मन वर्मा का बेटा पारस वर्मा द्वारा अपने घर के छत में खडा होकर आवेदक के घर की ओर ईटा का टुकडा फेक रहा था और अश्लील गाली गलौच कर रहा था ।। परिवार द्वारा मना करने पर नहीं मान रहा था ।।पारस वर्मा द्वारा ईटा का टुकडा फेकनें पर आवेदक की बहन प्रिती विनायक के बांया हाथ, बांया पैर में चोट लगा तो उनके द्वारा मना करने पर नहीं मान रहा था जब आवेदक समझाने के लिए पारस वर्मा के घर के सामने पहुंचकर समझाने लगा तो पारस वर्मा टुम्मन वर्मा ,पार्वती वर्मा द्वारा घर से बाहर निकल कर आवेदक के साथ वाद विवाद करने लगे विवाद बढने पर आवेदक को जान से मारने की धमकी देते हुये अश्लील गाली गलौच कर टुम्मन, पार्वती वर्मा द्वारा हाथ मुक्का से एवं ईट के टुकडा से पारस वर्मा द्वारा मारपीट कर चोट पहुंचाये है।



















