आदिमजाति सेवा सहकारिता समिति बेलरगांव में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सहकारी सप्ताह का आयोजन हुआ

नगरी/ सिहावा,बेलरगांव।आदिम जाति सेवा सहकारिता समिति पंजीयन क्रमांक 794 बेलरगांव में सोमवार को शासन के निर्देशानुसार सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सहकारी सप्ताह का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा ने बताया कि आज हमारे छत्तीसगढ़ और पूरे देश के लिए एक बेहद गौरवशाली दिन है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के सफल 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, आज से हमारे पूरे प्रदेश में ‘सहकारिता सप्ताह’ का भव्य शंखनाद हो चुका है।भा

इयों और बहनों,सहकारिता का सीधा और सरल अर्थ है—एक सब के लिए और सब एक के लिए।” हमारा छत्तीसगढ़ हमेशा से आपसी भाईचारे, सामूहिक श्रम और ‘सबो मिलके बूता करेंगे’ की संस्कृति का प्रतीक रहा है। सहकारिता हमारे खून में है, हमारी परंपरा में है।आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विजन ‘सहकार से समृद्धि’ को जमीन पर उतारने के लिए हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ एक नई क्रांति की ओर बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ की आत्मा हमारे गांवों में बसती है, और गांवों की रीढ़ हमारी प्राथमिक कृषि साख समितियां (PACS) हैं। आज प्रदेश की 2058 से अधिक पैक्स समितियां केवल खाद-बीज बांटने का केंद्र नहीं रह गई हैं, बल्कि वे हमारे गांवों के विकास के आधुनिक केंद्र (Multi-Service Centers) बन चुकी हैं।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष हुमिंत लिमजा,आदिमजाति सेवा सहकारिता समिति के अध्यक्ष टीकेशवर ध्रुव, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर आडील, अमरसिंह पटेल, भाजपा वरिष्ठ नेता लिलबंर साहू, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वैदकुमार गंजीर, पिछड़ा वर्ग मौर्चा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू एवं समिति प्रबंधक ठाकुर साहब , शिव निषाद,बाबूलाल नेताम सहित किसान बंधुओं उपस्थित थे।