लकवा के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा कोरोना वैक्सीन, पंडरिया अंतर्गत नवागांव हटहा निवासी त्रिलोकी राम कुर्रे का पैरालिसिस हुआ ठीक

राजकुमार सिंह ठाकुर

पण्डरिया । कोरोना वेक्सीन एक तरफ जहां कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कारगर है वहीं दूसरी ओर अन्य बिमारियों के लिए भी लाभकारी साबित हो रहा है।ब्लाक अंतर्गत नवागांव हटहा निवासी युवक त्रिलोकी राम कुर्रे इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है,जो पैरालिसिस(लकवा)से पीड़ित था।त्रिलोकी ने जून माह में कोरोना वेक्सीन लगवाया था, जिसके बाद उसके लकवा में सुधार होना शुरू हो गया।त्रिलोकी राम ने बताया कि लकवा के कारण टीका लगने से पहले हाथ-पैर नहीं चलता था तथा बात करने में भी दिक्कत थी।एक तरफ का अंग काम नहीं करता था।उन्होंने बताया कि टीका का दोनों डोज लगने के बाद अब उनका हाथ-पैर सहित सभी अंग सही कार्य कर रहा है।साथ ही बात करने में भी अब परेशानी नहीं हो रही है।उन्होंने सभी लोगों से टीकाकरण करवाने की अपील की है।उन्होंने बताया कि कोरोना वेक्सीन से कोरोना के अलावा शरीर के अन्य परेशानी भी ठीक हो रही है।किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो रहा है।