नगर पंचायत पाटन का परिषद भंग, अब प्रशासक संभालेंगे कामकाज… तहसीलदार पाटन श्रीमती मीना साहू ने लिया प्रशासक का प्रभार


पाटन। नगर पंचायत पाटन के चुने हुए जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब यहां पर प्रशासक कार्यभाल संभालेंगे। राज्य सरकार के नगर पंचायत पाटन के प्रशासक के रूप में पाटन तहसीलदार श्रीमती मीना साहू को नियुक्त किया है। सोमवार को तहसीलदार श्रीमती साहू ने प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान सीएमओ हेमंत वर्मा, सहित नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौजूद रहे।