पार्षद , समाजसेवी विद्यानंद कुशवाहा ने किया सीसी रोड का भूमि पूजन

अहिवारा। नगर पालिका वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद एवं समाजसेवी पर्यावरण विभाग के विद्यानंद कुशवाहा के द्वारा भूमि पूजन किया गया तत्पश्चात वार्ड वासी में हर्ष का माहौल बन गया विगत कई दिनों से रोड पूर्व में निर्माण हुआ था लेकिन धूल मिट्टी में तब्दील हो गया था विद्यानंद कुशवाहा ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनहित में सीसी रोड सड़क निर्माण को नगर पालिका अहिवारा से प्रस्ताव कर कार्य प्रारंभ कर दिए ।सी सी रोड डॉ हेमंत साहू के घर से लेकर पारसमणि के घर तक मुख्य सड़क से जोड़ दी जा रही है इस रोड के बनने पर वार्ड वासीयों ने विद्यानंद का आभार व्यक्त में वार्ड वासी चंद्रिका प्रसाद गुप्ता , पी ए सोलोमन, चंदेल, सोनू गुप्ता, परसादी वर्मा, रवि शर्मा, राजाराम , राजू पासवान, विक्की पासवान, पार्षद शिबू अग्रवाल जी उपस्थित थे।