पार्षद रागिनी राजू निषाद ने विद्या ज्योति हायर सेकेण्डरी इंग्लिश मिडियम स्कूल कुम्हारी में फहराया तिरंगा

कुम्हारी। विद्या ज्योति हायर सेकेण्डरी इंग्लिश मिडियम स्कूल कुम्हारी द्वारा प्रति वर्ष के भॉति गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वार्ड क. 15 के पार्षद श्रीमती रागनी निषाद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, भाषण, कविता एवं रंगारंग सांस्कृतिक नृत्यगान् प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन, कौशल विकास एवं देशभक्ति का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। शाला के प्राचार्य फादर लीजो मैथ्यू के द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती रागनी निषाद को शाल व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों के अभिभावकगण व नगर के कई गणमान्य व्यक्ति एवं सभी छात्र -छात्राए शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका निर्मला विश्वकर्मा एवं आभार व्यक्त शिक्षिका शिल्पा द्वारा किया गया।