पाटन की समस्याओं को लेकर पार्षदों ने खोला मोर्चा, सीएमओ को सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र, 15 दिन में समस्या निराकरण का दिया अल्टीमेटम

पाटन।।। इंडोर स्टेडियम, बंद स्ट्रीट लाइटों और गार्डनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम नेता प्रतिपक्ष आभाष दुबे के नेतृत्व में पार्षदों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग पाटन नगर पंचायत क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सक्रियता दिखाई है। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष आभाश दुबे के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा को 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आग्रह किया है सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर केंद्रित ज्ञापन
पार्षदों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान नगर की प्रमुख आवश्यकताओं की ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि इंडोर स्टेडियम में चौकीदार की तैनाती न होने से तोड़े गए दरवाजों व चोरी हुए उपकरणों का रखरखाव आवश्यक है। इसके साथ ही, पाटन के सभी 15 वार्डों तथा राजीव सरोवर परिसर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने की मांग की गई, ताकि बारिश के मौसम में आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो।
इंडोर स्टेडियम में सुरक्षा: स्टेडियम में नियमित चौकीदार की नियुक्ति की जाए तथा क्षतिग्रस्त दरवाजों और व्यवस्थाओं को सुधारा जाए। राजीव सरोवर में प्रकाश व्यवस्था: राजीव सरोवर परिसर की बंद पड़ी लाइटों को दुरुस्त कर परिसर में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित की जाए।
15 वार्डों में स्ट्रीट लाइट: मानसून के दौरान नागरिकों की सहूलियत के लिए सभी वार्डों की बंद पड़ी लाइटें अविलंब चालू की जाएं।
गार्डनों की निगरानी: सार्वजनिक पार्कों में नामांकित चौकीदारों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
समयबद्ध समाधान: पार्षदों ने प्रशासन से 15 दिनों के भीतर इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है।
नगर का विकास हमारी प्राथमिकता:
“पाटन नगर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और बेहतर बनाना हमारी जिम्मेदारी है। हमने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 5 मुख्य समस्याओं से अवगत कराया है। हमें उम्मीद है कि नगर पंचायत प्रशासन 15 दिनों के भीतर इन समस्याओं का निराकरण करेगा, जिससे नागरिकों को राहत मिल सके।”
आभाश दुबे, नेता प्रतिपक्ष, नगर पंचायत पाटन ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष आभाश दुबे, पार्षद दीपक यादव पार्षद डॉ. वीरेंद्र कौशिश पार्षद सरजू अनीता साहू पार्षद पुरुषोत्तम कश्यप सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।