पाटन में देशी शराब की बिक्री फिर शुरू, सीजी मितान न्यूज खबर का हुआ असर, अब नहीं खरीदना पड़ेगा देशी पीने वालो को अंग्रेजी शराब


पाटन: पाटन स्थित देशी शराब दुकान में एक बार फिर देशी शराब की बिक्री शुरू हो गई है। पिछले कुछ दिनों से यहां देशी शराब उपलब्ध नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। देशी शराब पीने वालों को मजबूरी में महंगी अंग्रेजी शराब खरीदनी पड़ रही थी।
इस मुद्दे को सीजी मितान न्यूज द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल प्रभाव से स्थिति को सुधारने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन की पहल के बाद आज पाटन की देशी शराब दुकान में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध कराया गया है और बिक्री भी शुरू कर दी गई है। इससे स्थानीय उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है।