जामगाँव आर ।शहीद डोमेश्वर साहू शास. महाविद्यालय जामगांव आर, भरर में देश का प्राकृतिक परीक्षण शिविर का आयोजन यूथ रेडक्रास सोसायटी एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। यूथ रेडक्रास प्रभारी डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों शिक्षकों, कर्मचारियों का प्रकृति परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

डॉ. रेश्मि खोब्रागडे आयुष चिकित्सा अधिकारी, बालोद एवं सहयोगी सातदेवे के द्वारा सामान्य दिनचर्या, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के आधार प्रकृति का परीक्षण किया गया तथा कफ, पित्त, वात दोषों की जानकारी प्रदान करते हुए नियंत्रण के उपायों को बताया। शिविर में 60 से अधिक विद्यार्थियों का परीक्षण किया गया।
शिविर के आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ शिखा अग्रवाल ने प्रशंसा की एवं रोगो के निदान के लिए प्रकृति से जुडने की सलाह दी। शिविर में स्वयंसेवक श्वेता, डाली, तेजस्वी, भूमिका, वीणा की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में डॉ. नरेश दीवान, प्रो. आर के तिवारी, प्रो. नीता कुम्भारे, डॉ. ए. एच. खान, मनोज यादव, डॉ. ए. के. तिवारी, प्रो. ए.एस. ठाकुर, मुकेश कठौतिया, पी. एम. शर्मा उपस्थित रहे।






