अनुकंपा नियुक्ति निराकरण संदर्भ में मुख्य सचिव विकासशील से सौजन्य मुलाकात

पंडरिया।अनुकंपा की मांग को लेकर विगत दिवस प्रांताध्यक्ष माधुरी मृगे के नेतृत्व में पदाधिकारी और सदस्य गण मुख्य सचिव विकासशील से मुलाकात किये,जिसमें ब्लाक के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
श्रीमति मृगे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से 7 मई को मुलाकात करने के बाद मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया था,जिसके पश्चात अनुकंपा प्रकरण के निराकरण हेतु मुख्य सचिव द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया था । अध्यक्ष श्रीमति माधुरी मृगे ने अनुकंपा नियुक्ति निराकरण के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि मुलाकात के दौरान आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही आप लोगों का निराकरण हो जाएगाऔर सभी अनुकंपा प्रभावित शिक्षा कर्मियों के परिवार के हित के होगा।
इस अवसर पर प्रदेश सह सचिव गीता साहू , कार्यकारिणी सदस्य कुमुदिनी साहू , बबीता , दीपक पटेल आदि पीड़ित परिजन थे ।