पाटन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन ओर जामगांव आर द्वारा आज पाटन गौ सत्याग्रह किया गया। गौ वंश की रक्षा और फसलों की सुरक्षा के लिए यह आयोजन किया गया। इस आयोजन में पाटन विधानसभा के चारों तरफ से कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर बैठने वाले, घूमने वाले तथा किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले घुमंतू मवेशियों को पाटन ब्लॉक मुख्यालय लाया है। जिसे एसडीएम कार्यालय में पाटन में छोड़ने की बात कही गई।
जनपद पंचायत पाटन के सामने मैदान पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की
पाटन के नया इतिहास रचने जा रहा है। बहुत आंदोलन किए , हमारे पुरखा ने भी आजादी की लड़ाई लड़ी। बहुत आंदोलन देखा लेकिन मवेशियों का आंदोलन पहली बार देश में देखने को मिल रहा है। आज पाटन का गौ सत्याग्रह इतिहास बनाएगा। उन्होंने कहा की गौठान की व्यवस्था करने में सभी वर्ग लगे थे। गौठान आजीविका का साधन बन रहा था।

गांधी जी का सपना था ग्राम स्वराज का इसी को।पूरा करने सुराजी गांव योजना बनाया। लेकिन सरकार बदलते ही पूरा योजना को बंद कर दिया गया है। पाटन के कार्यकर्ता मुझसे जन्म दिन मनाने की अनुमति लेने आए थे। उसी समय सभी ने बताया की क्षेत्र के किसान घुमंतु मवेशी से किसान काफी परेशान है। फसल को काफी नुकसान हो रहा है। गांव गांव में मवेशी को लेकर ही झगड़ा होने लगा है। सभी ने तय किया को आज सभी मवेशी को एसडीएम को आज सौंपेंगे। उन्होंने कहा पाटन के चारो तरफ से मवेशी आज पाटन में लाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की पाटन की इस गौ सत्या ग्रह का पता जब प्रदेश कांग्रेस हुई तो उसे प्रदेश व्यापी आयोजन करने का निर्णय लिया।
उन्होंने क्षेत्र में सड़को पर बैठे मवेशियों के कारण होने लगी दुर्घटना को लेकर भी चिंता जताई। जब से कांग्रेस की गो सत्याग्रह को घोषणा किया उस मवेशी की अभी प्रदेश के सभी अधिकारी कलेक्टर, एस पी, एसडीएम, सी ई ओ सिर्फ मवेशी को ढूंढने में लगे है। उन्होंने कहा की मवेशियों को अधिकारी जिस गौठान में भाजपा सरकार बंद कर दिया है उसी गौठान में ले जा रहे है। संबोधन के बाद कांग्रेस नारे लगाते हुए विश्राम गृह के पीछे मैदान पर पहुंचे। जहां पर मवेशियों को सामने रखकर एसडीएम लवकेश ध्रुव को ज्ञापन सौंपा गया।
सभा को किसान नेता राकेश ठाकुर, खिलावन चंद्राकर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा, तथा अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस असवर पर नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पाटन महेंद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जाम गांव आर राजेश ठाकुर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पाटन हेमंत देवांगन, जवाहर वर्मा, उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, राकेश ठाकुर, सोहन बघेल, श्रीकांत देवांगन, कैलाश देवांगन, संतोष वर्मा धूमा, खिलावन चंद्राकर, देवेंद्र चंद्रवंशी, राजा राम गहिरवार, नीरज सोनी, लीलाधर वर्मा, रूपेंद्र शुक्ला, आभाष दुबे, पुरुषोत्तम कश्यप, सरजू साहू , अशोक ठाकुर, लीलेश वर्मा, मनीष देवांगन, अनिल चंद्राकर,भेष आठे ,संजय यदु, भेद वर्मा, भागवत वर्मा,भविष्य जैन, सुरेंद्र गायकवाड़, चंद्रशेखर यदु , उमाशंकर निर्मलकर, अजय सिंगौर, रूप चंद साहू, दिनेश साहू, लोचन यादव, भरत वर्मा, छोटू बघेल, तरुण बघेल, राम भगवान, पुरुषोत्तम तिवारी, संतोषी तिवारी, मोती बघेल, मनीष देवांगन, धर्मेंद्र वर्मा, संजय वर्मा रवेली, संजय शर्मा, पवन पटेल, बिष्णु चंद्राकर, युवराज साहू, पवन ठाकुर, ओम प्रकाश गोरे चंद्रकार, मुकेश चंद्राकर , ललित सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।