रानीतराई।दक्षिण पाटन क्षेत्र में भारी वाहनों में अवैध परिवहन से ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।सीमावर्ती जिला धमतरी,राजिम,रायपुर से पाटन ब्लॉक के लगभग सभी ग्राम अवैध परिवहन का सुलभ रास्ता बन चुका है,जिसके चलते ग्रामीण,राहगीर और मवेशियों को आए दिन दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम भंसूली,डंगनिया खम्हरिया,केसरा,तरीघाट, कौही,बोरेन्दा,सोनपुर, रानीतराई,जरवाय,असोगा सहित अंचलवासी इस मामले में शासन,प्रशासन से लगातार अवैध परिवहन, खनन एवं कार्यों में प्रतिबंध की मांग किए है,लेकिन प्रशासन की उदासीनता से इन कार्यों पर लगाम नहीं लग पाया है।
विगत दिनों ग्राम भंसूली में केसरा -तेलीगुंडरा मार्ग एवं कौही -सोनपुर मार्ग में दो गौमाता की मौत हाइवा से कुचलने से हो गई,जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,जनपद सदस्य दिनेश साहू,महामंत्री डॉ हेमंत साहू ने उक्त घटना की जानकारी एसडीएम लवकेश ध्रुव को दी,उन्होंने तत्काल लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर नवीन वर्मा को स्थल निरीक्षण कर स्पीड ब्रेकर निर्माण का आदेश दिए।
सरपंच भगवती साहू एवं ग्रामीणों ने मांग की है सभी दुर्घटना जन्य क्षेत्र में जल्द स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग की है।







