करौंदा में लगे हुए हैं फल…..स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

पंडरिया। नगर से सटे ग्राम मोहतरा उद्यानिकी विभाग के नर्सरी में इन दिनों करौंदा का फल लगा हुआ है।नर्सरी में करीब 8 पौधे है।इनके पकने के बाद फलों से बीज निकालकर इनसे पौधे तैयार किये जाते हैं।जिसे लोगों को वितरित किया जाता है।करौंदा एक प्रकार का फल है जो भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में पाया जाता है। यह एक छोटा सा, गोलाकार फल होता है जिसका रंग गहरा बैंगनी या काला होता है। करौंदे का स्वाद खट्टा होता है।

इसे ताजा या सूखे रूप में खाया जा सकता है।करौंदा से अचार व मुरब्बा बनाया जाता है।
करौंदे में कई पोषक तत्व होते हैं। विटामिन सी, विटामिन के व पोटेशियम प्रचुर मात्रा मे पाया जाता है।
स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं करौंदा का फल काफी लाभदायक होता है।यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।विटामिन सी की अच्छी मात्रा के कारण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।
करौंदा एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है जो गर्मियों के मौसम में विशेष रूप से उपलब्ध होता है।