पाटन।ग्राम केसरा में राजीव युवा मितान क्लब केसरा एवं ग्रामवासी के सहयोग से स्व श्री संतोष राव दानी ट्राफी 2023 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष जिपं दुर्ग,अध्यक्षता दिनेश साहू सभापति जप, विशेष अतिथि रमन टिकरिहा सभापति,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, डा ईश्वर निषाद अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,कमलेश वर्मा सरपंच बोरेंदा,तेजराम सिन्हा अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति केसरा ने पूजा अर्चना कर क्रिकेट प्रतियोगिता शुरुवात किया।
मुख्य अतिथि साहू ने आयोजक समिति एवम् खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल हमेशा खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। हार जीत खेल का एक पहलू होता है।हमे हमेशा अपनी छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में योगदान देना चाहिए।माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अनेकों कार्य कर रही है,जिसके लिए हम सबको साथ मिलकर आगे आने की जरूरत है।
इस अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष कमलेश पटेल,कनक सोनी,गुहा सिन्हा,गजानंद सिन्हा,संतु सिन्हा, नुरेंद सिन्हा, कृष्णा सिन्हा, हरीनाथ सिन्हा,चोवा सिन्हा,लक्की सिन्हा,सागर सिन्हा,जितेन्द्र यादव,मोहित सोनी,राजू सिन्हा,सुरेन्द्र ठाकुर,जयप्रकाश साहू जागेश्वर सेन उपस्थित थे।

- January 5, 2023